मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

लोहरदगा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 की शुरुआत, जागरूकता रथ को DC ने दिखाई हरी झंडी

---Advertisement---

लोहरदगा : जिले में युवाओं और आम लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान और तंबाकू मुक्त समाज के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर आम लोगों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी खतरों की जानकारी देगा। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना और समाज में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है।

DC समेत अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर लिया संकल्प

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से हस्ताक्षर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपायुक्त संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में सिविल सर्जन सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

अधिकारियों और कर्मियों को दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शपथ दिलाई। सभी ने जीवन में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने और अपने परिवार तथा परिचितों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों से पर्यावरण को बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सहिया रहीं मौजूद

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, डीपीएम नाजिश अख्तर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक ओड़ेया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी और बड़ी संख्या में सहिया उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक तंबाकू मुक्त समाज का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment