मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

Jharkhand Holidays 2027: झारखंड में 2027 की 41 सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

---Advertisement---

रांची : झारखंड सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को अगले साल कुल 41 छुट्टियां मिलेंगी। इनमें 18 छुट्टियां कार्यपालक आदेश के तहत और 23 अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (NI) एक्ट, 1881 के तहत राजपत्रित छुट्टियों के रूप में घोषित किए गए हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आदेश से जारी कैलेंडर में झारखंड के प्रमुख पर्व-त्योहारों, राष्ट्रीय पर्वों और महापुरुषों की जयंती को शामिल किया गया है।

कार्यपालक आदेश के तहत 18 छुट्टियां घोषित

राज्य सरकार ने कार्यपालक आदेश के तहत 18 छुट्टियां घोषित की हैं। इन छुट्टियों में झारखंड के प्रमुख स्थानीय त्योहारों और महापुरुषों की जयंती को प्राथमिकता दी गई है। इनमें सोहराय, मकर संक्रांति, सरहुल, हूल दिवस, रथ यात्रा, विश्व आदिवासी दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर शामिल हैं।

कार्यपालक आदेश के तहत घोषित छुट्टियों की पूरी सूची इस प्रकार है:

त्योहार/अवसरतारीख
सोहराय12 और 13 जनवरी
मकर संक्रांति14 जनवरी
सुभाष चंद्र बोस जयंती23 जनवरी
बसंत पंचमी11 फरवरी
संत रविदास जयंती20 फरवरी
सरहुल/फुलखोंसी10 अप्रैल
मजदूर दिवस1 मई
हूल दिवस30 जून
रथ यात्रा5 जुलाई
विश्व आदिवासी दिवस9 अगस्त
रक्षाबंधन17 अगस्त
गणेश चतुर्थी4 सितंबर
विश्वकर्मा पूजा17 सितंबर
शारदीय नवरात्र/कलश स्थापना1 अक्टूबर
दशहरा/महासप्तमी6 अक्टूबर
गोवर्धन पूजा30 अक्टूबर
भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस15 नवंबर

NI एक्ट के तहत 23 राजपत्रित छुट्टियां

सरकार ने NI एक्ट, 1881 के तहत वर्ष 2027 के लिए 23 राजपत्रित अवकाश घोषित किए हैं। इसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रामनवमी, बकरीद, जन्माष्टमी, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं।

इन छुट्टियों की पूरी सूची यहां देखें:

त्योहार/अवसरतारीख
गणतंत्र दिवस26 जनवरी
महाशिवरात्रि6 मार्च
ईद-उल-फितर10 मार्च
होलिका दहन22 मार्च
होली23 मार्च
गुड फ्राइडे26 मार्च
सरहुल9 अप्रैल
आंबेडकर जयंती14 अप्रैल
रामनवमी15 अप्रैल
महावीर जयंती19 अप्रैल
ईद-उल-जुहा/बकरीद17 मई
बुद्ध पूर्णिमा एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती20 मई
मुहर्रम16 जून
जन्माष्टमी25 अगस्त
करमा पूजा11 सितंबर
गांधी जयंती2 अक्टूबर
महाअष्टमी7 अक्टूबर
महानवमी8 अक्टूबर
विजयादशमी9 अक्टूबर
दीपावली29 अक्टूबर
छठ का सायंकालीन अर्घ्य4 नवंबर
छठ का प्रातःकालीन अर्घ्य5 नवंबर
क्रिसमस25 दिसंबर

1 अप्रैल को बैंकों में रहेगी छुट्टी

सरकार ने बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए 1 अप्रैल 2027 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह छुट्टी सरकारी कार्यालयों और अधिष्ठानों पर लागू नहीं होगी। वहीं, कुछ पर्व और राष्ट्रीय अवसर रविवार को पड़ रहे हैं। इनमें स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद (15 अगस्त), गुरुनानक जयंती (14 नवंबर), करमा पूजा/फुलखोंसी (12 सितंबर) और भैया दूज/चित्रगुप्त पूजा (31 अक्टूबर) शामिल हैं। रविवार को पड़ने के कारण इन अवसरों पर अलग से अतिरिक्त छुट्टी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, जिन प्रतिष्ठानों में रविवार को सामान्य कार्यदिवस होता है, वहां संबंधित तारीखों पर अवकाश रहेगा।

चांद दिखने के अनुसार बदल सकती हैं ईद की तारीखें

सरकारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मुस्लिम त्योहारों से संबंधित छुट्टियों की तारीख चांद दिखाई देने के अनुसार बदल सकती है। इसलिए ईद और अन्य संबंधित त्योहारों की अंतिम तारीख में बदलाव संभव है।

सचिवालय में पांच और क्षेत्रीय कार्यालयों में छह दिवसीय कार्य सप्ताह

अधिसूचना के मुताबिक, सचिवालय और उससे जुड़े कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी। वहीं, क्षेत्रीय कार्यालयों में छह दिवसीय कार्य सप्ताह जारी रहेगा। इस तरह झारखंड सरकार ने वर्ष 2027 के लिए कुल 41 सरकारी छुट्टियों की घोषणा की है। अब सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के पास अगले साल की छुट्टियों और त्योहारों के अनुसार अपनी योजनाएं बनाने का अवसर होगा।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment