मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

झारखंड विधानसभा में आज MMDR संशोधन कानून पर होगी चर्चा, खनिज अधिकारों को लेकर भिड़ेंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष

---Advertisement---

रांची : झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का दूसरा दिन आज, 26 नवंबर को काफी अहम रहने वाला है। पहले दिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई। अब दूसरे दिन खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR) पर सदन में चर्चा होगी। इस दौरान झारखंड के खनिज संसाधनों, राज्य के राजस्व और खनिजयुक्त भूमि पर उपकर (सेस) लगाने के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठ सकते हैं। सत्ता पक्ष जहां इस कानून को राज्य के हितों के खिलाफ बता रहा है, वहीं भाजपा इसे अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी बता रही है।

SIR पर पहले दिन गरमाया सदन, सरकार का प्रस्ताव पारित

विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को सदन में SIR की प्रक्रिया को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। प्रभारी मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की ओर से राजकीय संकल्प पेश किया। सरकार ने मौजूदा SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने, राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने और समय-सीमा बढ़ाकर नए सिरे से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराने की मांग की। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी संकल्प में शामिल की गई। चर्चा के बाद विधानसभा ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया।

बाबूलाल मरांडी ने SIR पर सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हुए विशेष सत्र को राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार SIR को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा ने दलील दी कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है। बाबूलाल मरांडी ने मतदाता सूची से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार से 7.63 लाख मृत मतदाताओं, 15.53 लाख स्थानांतरित मतदाताओं, 4.38 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं और 14.50 लाख ऐसे मतदाताओं के आंकड़ों पर जवाब मांगा, जिनका पता नहीं चल पाया है।

MMDR कानून को लेकर JMM और कांग्रेस ने जताई चिंता

दूसरे दिन की कार्यवाही में MMDR संशोधन कानून सबसे बड़ा मुद्दा रहने वाला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने इस कानून को झारखंड और आदिवासी हितों के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि संशोधन से राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर भी देखने को मिल सकता है। वहीं, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के राजू ने भी कानून पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विधेयक पर्याप्त विचार-विमर्श के बिना लाया गया है। इससे खनिज उत्पादक राज्यों के अधिकार और आर्थिक हित प्रभावित हो सकते हैं।

भाजपा ने MMDR कानून का किया बचाव

दूसरी ओर, भाजपा ने संशोधन कानून के विरोध को राजनीतिक मुद्दा करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता प्रातुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विशेष सत्र के जरिए अवैध कोयला कारोबार और बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का प्रयास कर रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment