मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

जमशेदपुर के आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं फरार, हाथी ने तोड़ी थी बाउंड्री वॉल

---Advertisement---
  • घोड़ाबांधा स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय की दो छठी और एक सातवीं कक्षा की छात्राएं दीवार फांदकर निकलीं; तीन महीने से टूटी बाउंड्री की मरम्मत नहीं होने पर परिजनों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय से तीन छात्राओं के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं विद्यालय की टूटी बाउंड्री वॉल का फायदा उठाकर परिसर से बाहर निकल गईं। इनमें दो छात्राएं छठी कक्षा और एक सातवीं कक्षा में पढ़ती हैं। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्राओं के परिजन और स्थानीय मुखिया विद्यालय परिसर पहुंचे। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि विद्यालय की बाउंड्री टूटे होने के बावजूद उसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई।

तीन महीने पहले हाथी ने तोड़ी थी बाउंड्री वॉल

जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले एक हाथी ने विद्यालय की बाउंड्री वॉल तोड़ दी थी। हालांकि, घटना के इतने समय बाद भी क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई। बताया जा रहा है कि इसी टूटे हिस्से का फायदा उठाकर तीनों छात्राएं विद्यालय परिसर से बाहर निकल गईं।

सुरक्षा व्यवस्था पर परिजनों ने जताई नाराजगी

छात्राओं के फरार होने की घटना के बाद परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बाउंड्री वॉल की मरम्मत नहीं होने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई थी। फिलहाल इस घटना ने आवासीय विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और परिसर की निगरानी व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment