मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

विद्यापति भवन में महाकवि को श्रद्धांजलि, बिहार गीत और देशभक्ति की धुनों से गूंजा परिसर

---Advertisement---
  • पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने भी अर्पित किए पुष्प

पटना : महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर पटना के विद्यापति भवन में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने उनके साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए नमन किया।

कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने अर्पित किए पुष्प

समारोह में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार और विनोद नारायण झा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की हुई प्रस्तुति

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीत-संगीत की इन प्रस्तुतियों के जरिए महाकवि विद्यापति को याद किया गया। राजकीय समारोह में उनके साहित्यिक योगदान के साथ बिहार की भाषा, संस्कृति और परंपरा के प्रति उनके योगदान को भी सम्मान के साथ स्मरण किया गया।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहटा में 23 वर्षीय शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्कूल संचालक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई, गोपालगंज की SDO कुमारी प्रेरणा कुमार और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा आज से शुरू, 27 नवंबर तक चलेगी; आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

बेटी शिवांगी की शादी का कोई कार्यक्रम रद्द नहीं, अनंत सिंह ने अटकलों पर लगाया विराम

बारात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाईवा ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं समेत 4 की मौत; तीन गंभीर

PM मोदी बिहार को देंगे 34 हजार 470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 100 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

Leave a Comment