मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

PM Modi Vaishali Visit: 20 लाख वर्गफीट में तैयार हो रहा भव्य पंडाल, 14 पार्किंग स्थल; प्रधानमंत्री के स्वागत की पूरी तैयारी

---Advertisement---

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर वैशाली जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी गांव में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए करीब 20 लाख वर्गफीट में विशाल सभा स्थल और पंडाल तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और आम लोगों की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री इस दौरे के दौरान नीतीश सेतु का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बिहार के 21 विभागों की 103 महत्वाकांक्षी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

60 LED स्क्रीन पर देख सकेंगे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सभा स्थल पर बैठने की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। पूरे पंडाल में 60 LED स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर बैठे लोग भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को आसानी से देख सकें। दूसरे जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने रूट चार्ट भी जारी किया है। वाहनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए कुल 14 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें बस, चारपहिया वाहन, बाइक और टोटो के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रमुख रास्तों पर दिशा बताने वाले साइन बोर्ड लगाए गए हैं। पार्किंग और सभा स्थल के आसपास फूड कोर्ट, सुधा पार्लर और दीदी की रसोई की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सुरक्षा के लिए 100 मेटल डिटेक्टर और 30 अग्निशमन वाहन तैनात

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले लोगों की जांच के लिए 100 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 अग्निशमन वाहनों और 25 क्रेन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर कुल 540 शौचालय बनाए गए हैं। इनमें मुख्य सभा स्थल पर 300 शौचालय होंगे। इनमें 150 पुरुषों और 150 महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, पार्किंग और अन्य स्थानों पर 240 शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

27 मेडिकल कैंप और 25 एंबुलेंस रहेंगी तैनात

जनसभा में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 27 मेडिकल कैंप तैयार किए हैं। इसके साथ ही 25 एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पेयजल की व्यवस्था के लिए 32 वाटर टैंक, 17 बोरिंग और 180 रनिंग वाटर टैप लगाए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 140 वाटर डिस्पेंसर भी उपलब्ध रहेंगे।

हेलिपैड से लेकर मुख्य मार्गों तक तैयारियों का परीक्षण

कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहा है। मुख्य मार्गों पर मॉक रन कराया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हेलिपैड से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य फोकस सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसभा में आने वाले लोगों की सुविधाओं पर है। 21 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए वैशाली के जाफरपट्टी गांव में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PM मोदी बिहार को देंगे 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 100 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

बाल पर्यवेक्षण गृह में हंगामा, 30-35 बालकों पर SI दीपक कुमार से मारपीट का आरोप

राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद धर्मेंद्र तिवारी ने संजय झा से की मुलाकात, संगठन विस्तार को लेकर बताई प्राथमिकता

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, PM मोदी के बिहार दौरे और ‘नीतीश सेतु’ के लोकार्पण पर हुई चर्चा

झामुमो विधायक निरल पूर्ति चुने गए उत्कृष्ट विधायक, विधानसभा स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

महिला सुरक्षा पर भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव ने हेमंत सरकार को घेरा, महिला आयोग की निष्क्रियता और भूषण बाड़ा मामले पर उठाए सवाल

Leave a Comment