मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

विधायक भूषण बाड़ा प्रकरण में नामजद आरोपी दिलीप तिर्की गिरफ्तार, भेजे गए जेल

---Advertisement---

सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित मामले में सिमडेगा पुलिस ने नामजद अभियुक्त दिलीप तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर उन्हें रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया। इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पाकड़टांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में अपहरण और दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ बयान दिलवाने के आरोप लगाए गए थे।

पाकड़टांड़ थाना में दर्ज है मामला

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पाकड़टांड़ थाना कांड संख्या 25/2026 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में दिलीप तिर्की और अभिषेक भारती को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी सहयोग से दिलीप तिर्की का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जोन्हा जंगल से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे नामजद आरोपी की तलाश जारी

डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। वहीं, दूसरे नामजद अभियुक्त अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment