मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

चतरा के लाली माटी जंगल में मिला महिला का अधजला शव, हत्या की आशंका

---Advertisement---
  • प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भरही-रबदा बॉर्डर के पास ग्रामीणों ने देखा शव, पहचान छिपाने के लिए दूसरी जगह हत्या कर जंगल में फेंके जाने की आशंका

रांची : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला और अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव भरही-रबदा बॉर्डर के पास स्थित लाली माटी जंगल में मिला। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह कुछ लोग मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां पड़े शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने तत्काल प्रतापपुर थाना पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि महिला का शरीर करीब 30 से 50 प्रतिशत तक जला हुआ है। हालांकि, जिस जगह शव मिला, उसके आसपास आग लगने या कुछ जलाए जाने के निशान नहीं मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई होगी। इसके बाद पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को जंगल में फेंका गया होगा। हालांकि, इन आशंकाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी, महिला की पहचान कराने का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment