मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

जामताड़ा में एक ही रात 3 बंद घरों में चोरी, छठ मनाने बाहर गए थे परिवार

---Advertisement---
  • कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा डुमरिया रोड के पास चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान ले गए

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन बंद घरों को निशाना बनाया। घटना सीताकाटा डुमरिया रोड के पास की है। छठ पूजा के कारण तीनों परिवार घर से बाहर गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकानों के ताले तोड़े और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग घर लौटे, तो दरवाजों और तालों को टूटा हुआ पाया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक की कुरबा शाखा में कार्यरत क्लर्क रोशन यादव और कर्माटांड़ शाखा के क्लर्क आशीष गुप्ता के किराये के मकानों को निशाना बनाया। इन दोनों घरों से करीब 30 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा चोरों ने गांव की संध्या देवी के घर से नकदी और जेवरात भी चुरा लिए। वहीं, पास में रहने वाले सुरेश मंडल के घर का ताला तोड़ा गया, लेकिन वहां चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके। फिलहाल चोरी गए सामान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है।

एक रात में तीन घरों में चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

एक ही रात में कई बंद घरों में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों ने कर्माटांड़ पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि चोरों ने बेखौफ होकर एक के बाद एक घरों को निशाना बनाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवारों से लिखित आवेदन मिलने के बाद चोरी गए नकदी और सामान का सही आकलन हो सकेगा। पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment