मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

गिरिडीह से अगवा नाबालिग ओडिशा में सकुशल बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

---Advertisement---

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पचंबा थाना क्षेत्र से अगवा नौवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने ओडिशा के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में भंडारीडीह निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में छात्रा को मानव तस्करी के उद्देश्य से अगवा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की योजना छात्रा को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ले जाने और वहां से बांग्लादेश भेजने की थी। बुधवार को पुलिस छात्रा और गिरफ्तार आरोपी को लेकर गिरिडीह पहुंची। फिलहाल आरोपी से पचंबा थाने में पूछताछ की जा रही है।

कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा, हुई लापता

जानकारी के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन छात्रा दोपहर करीब 3:30 बजे अलकापुरी स्थित कोचिंग संस्थान जाने के लिए घर से निकली थी। हालांकि, वह कोचिंग नहीं पहुंची। शाम करीब 6 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं चला तो उसके पिता ने उसी रात पचंबा थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया।

चार राज्यों में मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। जांच के दौरान उसकी लोकेशन पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और फिर रामपुरहाट में मिली। इसके बाद आरोपी की लोकेशन ओडिशा की ओर जाने वाली ट्रेन में ट्रैक हुई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ट्रेन बदल रहा था। पुलिस टीम चार राज्यों में मोबाइल लोकेशन के जरिए उसका पीछा कर रही थी।

ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की मदद से हुई बरामदगी

पुलिस के अनुसार, ट्रेन के कटक के पास पहुंचने पर स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद ली गई। इसके बाद ट्रेन के सभी डिब्बों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान ओडिशा के ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद छात्रा और आरोपी को गिरिडीह लाया गया।

मानव तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि छात्रा को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बेचने और वहां से बांग्लादेश भेजने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इस कथित साजिश में अन्य लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जानकारी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। छात्रा की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment