मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची-गुमला NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा और ट्रक की टक्कर में चालक-खलासी की मौत

---Advertisement---
  • बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव के पास हुई दुर्घटना, पुलिस जांच में जुटी

रांची : रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू लदे हाइवा के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव के समीप हुई, जहां हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेड़ो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव

हादसे के बाद हाइवा में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुछ समय तक बाधित रहा यातायात

दुर्घटना के कारण NH-43 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दोनों मृतकों की पहचान से संबंधित प्रक्रिया भी जारी है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिवाली के बाद रांची की हवा बिगड़ी, धुर्वा में एक्यूआई 193; पिछले साल PM10 मानक से 3.8 गुना ज्यादा था

रांची नगर निगम के हर वार्ड में बनेंगे 5-5 व्यक्तिगत शौचालय, सरकार देगी 30 हजार रुपये; जानें कैसे करें आवेदन

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, CM हेमंत सोरेन से पूछा- आखिर ‘ऊपर’ कौन है?

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 33.39 लाख बच्चों को मिलेंगे वाटरप्रूफ स्कूल बैग, सरकार खर्च करेगी 50 करोड़ रुपये

13 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर संजय यादव गिरफ्तार, बीजेपी कार्यालय विस्फोट और JMM नेता हत्याकांड में आया था नाम

IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी सरकारी गवाह, न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगी आवाज

Leave a Comment