मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

पूर्व सांसद घूरन राम के घर चोरी की कोशिश, नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े गए

---Advertisement---

रांची : रांची के नामकुम स्थित पूर्व सांसद घूरन राम के अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें एक नाबालिग और दूसरा बालिग बताया जा रहा है। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। परिवार की एक महिला बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी घर में घुस गए। महिला जब वापस लौटी, तो उसे घर में संदिग्धों की मौजूदगी का आभास हुआ। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वे घर में किस उद्देश्य से घुसे थे और घटना के दौरान चोरी हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment