मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

पलामू में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, घर में बना रहा था देशी कट्टा; आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
  • पाण्डु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव में पुलिस की छापेमारी; एक देशी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार और करीब 70 लोहे के टुकड़े बरामद

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पाण्डु थाना क्षेत्र के रतनाग गांव स्थित महुआ धाम में एक घर के अंदर देशी कट्टा बनाने का काम चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई सामान बरामद किए हैं। मौके से 58 वर्षीय उदय मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान एक देशी कट्टा, दो अर्धनिर्मित लोहे के बैरल, लकड़ी का अर्धनिर्मित बट और ट्रिगर व ट्रिगर गार्ड लगी बंदूक की अर्धनिर्मित बॉडी बरामद की गई। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण और करीब 70 छोटे-बड़े लोहे के टुकड़े भी जब्त किए गए हैं।

अमित कुमार सिंह से पूछताछ में मिला सुराग

पुलिस ने बताया कि पाण्डु थाना में दो अगस्त को आर्म्स एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में रतनाग गांव निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह आरोपी था। उसके घर से पुलिस ने दो देशी कट्टे बरामद किए थे। हालांकि, उस समय अमित कुमार सिंह घर पर मौजूद नहीं था और गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अमित कुमार सिंह ने बताया कि उसके घर से बरामद दोनों देशी कट्टे उदय मिस्त्री से खरीदे गए थे।

घर में हथियार बनाने की बात स्वीकार की

पूछताछ में अमित कुमार सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उदय मिस्त्री महुआ धाम स्थित अपने घर में देशी कट्टा और अन्य हथियार बनाता है। इस जानकारी के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदय मिस्त्री के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के अंदर अवैध हथियार निर्माण का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से उदय मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान जब्त कर लिए। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment