मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

कोलकाता हादसे पर झारखंड के नेताओं ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

---Advertisement---

रांची : कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से हुई जनहानि पर झारखंड के नेताओं ने गहरा दुख जताया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और सांसद मनीष जायसवाल ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे को बेहद दुखद बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मरांडी ने कहा कि इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मौत बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस कठिन घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।

उत्सव के बीच जान गंवाना पीड़ादायक- संजय सेठ

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच कई लोगों की जान जाना बेहद पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है। इस घटना ने सभी को गहरे दुख में डाल दिया है। संजय सेठ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मां दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने और पीड़ित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिलने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

मनीष जायसवाल ने भी जताई संवेदना

सांसद मनीष जायसवाल ने भी कोलकाता हादसे को हृदयविदारक बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रभु राम से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने और हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई इस घटना के बाद झारखंड के नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिवाली के बाद रांची की हवा बिगड़ी, धुर्वा में एक्यूआई 193; पिछले साल PM10 मानक से 3.8 गुना ज्यादा था

रांची नगर निगम के हर वार्ड में बनेंगे 5-5 व्यक्तिगत शौचालय, सरकार देगी 30 हजार रुपये; जानें कैसे करें आवेदन

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, CM हेमंत सोरेन से पूछा- आखिर ‘ऊपर’ कौन है?

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 33.39 लाख बच्चों को मिलेंगे वाटरप्रूफ स्कूल बैग, सरकार खर्च करेगी 50 करोड़ रुपये

13 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर संजय यादव गिरफ्तार, बीजेपी कार्यालय विस्फोट और JMM नेता हत्याकांड में आया था नाम

IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी सरकारी गवाह, न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगी आवाज

Leave a Comment