मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 13 डिग्री तक पहुंचेगा रांची का न्यूनतम तापमान; छठ पर श्रद्धालुओं को सताएगी सर्दी

---Advertisement---
  • अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान, 15 नवंबर तक ठंड का असर होगा तेज; सुबह घाटों पर अर्घ्य देने जाने वाले व्रतियों को बरतनी होगी सावधानी

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का प्रभाव कम होने के बाद राज्य में मौसम शुष्क होने लगा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में आसमान साफ रहने के साथ ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट के बाद अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। चतरा समेत राज्य के कई इलाकों में सुबह के समय ठंड महसूस होने लगी है।

छठ के दौरान सुबह घाटों पर बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम में बदलाव का असर छठ महापर्व के दौरान भी देखने को मिल सकता है। खासकर सुबह अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय तापमान कम रहने से लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम दर्जे का कुहासा छा सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने और आसमान साफ होने की संभावना है।

15 नवंबर तक 13 डिग्री तक पहुंच सकता है रांची का पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर के मध्य तक राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में इस गिरावट से सुबह और देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा।खासकर छठ के सुबह वाले अर्घ्य के दौरान घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े साथ रखने की जरूरत पड़ सकती है। मौसम में बदलाव को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment