मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची: भाजपा की बैठक में मीडिया की एंट्री पर रोक, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक

---Advertisement---

रांची : रांची में शनिवार, 24 अक्टूबर को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बैठक के दौरान हॉल के अंदर मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इसको लेकर कुछ पत्रकारों ने अंदर जाने की कोशिश की, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, स्थिति ज्यादा नहीं बिगड़ी और विवाद कुछ देर में शांत हो गया। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे हैं। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी है।

संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन

बैठक में झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होनी है। इसके अलावा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा पर भी मंथन किया जा रहा है। दो दिवसीय बैठक को राज्य में भाजपा की आगे की राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिवाली के बाद रांची की हवा बिगड़ी, धुर्वा में एक्यूआई 193; पिछले साल PM10 मानक से 3.8 गुना ज्यादा था

रांची नगर निगम के हर वार्ड में बनेंगे 5-5 व्यक्तिगत शौचालय, सरकार देगी 30 हजार रुपये; जानें कैसे करें आवेदन

बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, CM हेमंत सोरेन से पूछा- आखिर ‘ऊपर’ कौन है?

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 33.39 लाख बच्चों को मिलेंगे वाटरप्रूफ स्कूल बैग, सरकार खर्च करेगी 50 करोड़ रुपये

13 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर संजय यादव गिरफ्तार, बीजेपी कार्यालय विस्फोट और JMM नेता हत्याकांड में आया था नाम

IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी सरकारी गवाह, न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगी आवाज

Leave a Comment