मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर हाइवा और ऑटो की टक्कर, एक की मौत; दो गंभीर घायल

---Advertisement---

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डोमचांच थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

नवलशाही से डोमचांच जा रहा था हाइवा

मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रहा था। वहीं, ऑटो डोमचांच से नवलशाही की तरफ आ रहा था। इसी दौरान रायडीह मोड़ के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान अकबर अली की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित नूरी मस्जिद निवासी अकबर अली के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल दो अन्य लोगों की पहचान फुलवरिया के रामनगर निवासी 55 वर्षीय जीवन मेहता और तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी ऑटो चालक सलीम के रूप में की गई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment