मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

दिसंबर में कई दिनों तक रद्द रहेंगी 14 ट्रेनें, झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते परिचालन प्रभावित

---Advertisement---

जामताड़ा : दिसंबर में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा यात्री यार्ड के पुनर्विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक अलग-अलग तारीखों में कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा चार ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा। वहीं, उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल में इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कोलकाता से चलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।

अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी 14 ट्रेनें

झारसुगुड़ा यार्ड में होने वाले कार्य के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे के अनुसार, चार्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (17007) 28 नवंबर और 5, 8 व 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसकी वापसी ट्रेन दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस (17008) 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसी तरह, जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस (12376) 25 नवंबर और 2 दिसंबर को, जबकि तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस (12375) 28 नवंबर और 5 दिसंबर को रद्द रहेगी। तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस (17433) 7 और 14 दिसंबर को तथा रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434) 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (13425) 5 और 12 दिसंबर को तथा सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (13426) 7 और 14 दिसंबर को रद्द रहेगी। वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस (17321) 11 दिसंबर और जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस (17322) 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। वहीं, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस (22843) 11 दिसंबर, बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस (22844) 12 दिसंबर, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (17005) 10 दिसंबर और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (17006) 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।

चार ट्रेनों का रूट सीमित, राउरकेला और हटिया तक ही होगा परिचालन

झारसुगुड़ा यार्ड में चल रहे काम के कारण चार ट्रेनों का परिचालन भी निर्धारित गंतव्य तक नहीं होगा। आरा-दुर्ग एक्सप्रेस (13288) 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन पर ही समाप्त होगी। वापसी में दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (13287) 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला स्टेशन से ही खुलेगी। इसी तरह, गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (15028) 30 नवंबर, 6 दिसंबर और 8 से 15 दिसंबर तक हटिया स्टेशन तक ही चलेगी। वहीं, संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15027) 1 और 7 दिसंबर तथा 9 से 16 दिसंबर तक हटिया स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।

कोलकाता से चलने वाली दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव

उत्तर रेलवे के सहारनपुर-अंबाला रेलखंड पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोलकाता से रवाना होने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत 10 दिसंबर को कोलकाता-अंब अंदौरा एक्सप्रेस (12325) अपने निर्धारित समय सुबह 7:40 बजे के बजाय सुबह 9:40 बजे रवाना होगी। वहीं, 12 दिसंबर को कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) दोपहर 12:10 बजे की जगह 3:10 बजे खुलेगी।

यात्रा से पहले रेलवे की सूचना जरूर जांचें

ट्रेनों के परिचालन में बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए खेद जताते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने और स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इससे ट्रेन रद्द होने, रूट सीमित होने या प्रस्थान समय में बदलाव के कारण होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment