मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

JAC Exam 2027: मैट्रिक-इंटर के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 14 दिसंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

---Advertisement---
  • झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने विद्यार्थियों को दी राहत; विलंब शुल्क के साथ 15 से 21 दिसंबर तक आवेदन का मौका, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 14 दिसंबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। पहले निर्धारित आवेदन अवधि में फॉर्म नहीं भर पाने वाले विद्यार्थियों को जैक ने अतिरिक्त समय दिया है। जैक की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी और 21 दिसंबर 2026 तक चलेगी। विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

शुल्क जमा करने की तारीख भी जारी

मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2027 के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन या आरटीजीएस के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 23 दिसंबर 2026 तक शुल्क जमा करना होगा।

जैक की वेबसाइट पर भरना होगा परीक्षा फॉर्म

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के आवेदन प्रपत्र जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। विद्यार्थी जैक के परीक्षा फॉर्म पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: www.jac.jharkhand.gov.in

विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म भरें और निर्धारित तारीख तक शुल्क जमा कर दें, ताकि परीक्षा आवेदन से जुड़ी किसी परेशानी से बचा जा सके।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment