मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

चतरा में 1.080 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

---Advertisement---

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र के शेरघाटू नाला के पास से पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 80 ग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव निवासी अखिलेश कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गुप्त सूचना पर बनाई गई छापेमारी टीम

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्टील केन में अवैध अफीम लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने शेरघाटू नाला के पास कार्रवाई की। पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद स्टील केन से 1 किलो 80 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में पिता का नाम भी आया सामने

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपने पिता देवराज यादव के भी अवैध अफीम कारोबार में शामिल होने की बात कही। उसने बताया कि उसके पिता पूर्व में भी इस मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस पदाधिकारी पियूष प्रसून और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Timesमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment