मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

बिहार में बेचने के लिए ले जा रहा था शराब, जामताड़ा स्टेशन पर 12 बोतलों के साथ युवक गिरफ्तार

---Advertisement---

जामताड़ा : बिहार में शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने की कोशिश के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से VAT 69 ब्रांड की ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की की 12 बोतलें बरामद की गईं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 11,004 रुपये बताई गई है।

ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी ने पकड़ा युवक

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13021 की एस्कॉर्ट पार्टी ने शराब के साथ एक युवक को पकड़ा। इसके बाद उसे जामताड़ा स्थित RPF पोस्ट के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 750 एमएल की 12 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 9 लीटर बताई गई है।

दुर्गापुर से शराब खरीदकर समस्तीपुर ले जाने की थी योजना

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने दुर्गापुर से शराब खरीदी थी और उसे समस्तीपुर ले जा रहा था। पूछताछ में उसने बिहार में शराबबंदी के कारण शराब की अधिक कीमत मिलने और उसे वहां बेचने की योजना की बात बताई। शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

RPF ने युवक और शराब को उत्पाद विभाग को सौंपा

RPF ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 23 नवंबर को गिरफ्तार युवक और जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जामताड़ा उत्पाद विभाग को सौंप दिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई उत्पाद विभाग की ओर से की जाएगी।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment