मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

21 नवंबर को ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, नीतीश कुमार के नाम पर NDA का बड़ा सियासी संदेश

---Advertisement---

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन महासेतु का उद्घाटन करेंगे। बिहार सरकार ने इस पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखा है। बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर होने वाला यह उद्घाटन विकास के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी अहम माना जा रहा है।

नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया पुल का नाम

कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस फैसले को नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और एनडीए गठबंधन के भीतर एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

तेजस्वी यादव भी जता चुके हैं निर्माण का श्रेय

इस महासेतु को लेकर बिहार में राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ भी देखने को मिली है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कई बार इसके निर्माण में अपनी भूमिका को अहम बता चुके हैं। उनका दावा रहा है कि पुल के निर्माण की प्रक्रिया में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। दरअसल, इस पुल का सीधा फायदा तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लोगों को मिलने वाला है। ऐसे में इस परियोजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी होती रही है। अब पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखकर एनडीए सरकार ने इसके जरिए एक अलग राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।

5 हजार करोड़ की लागत से बना है 19.30 किलोमीटर लंबा महासेतु

कच्ची दरगाह-बिदुपुर महासेतु बिहार की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है। करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस छह लेन पुल की कुल लंबाई 19.30 किलोमीटर है। इसका निर्माण एलएंडटी (L&T) एजेंसी ने किया है। यह अत्याधुनिक एक्स्ट्राडोज्ड केबल तकनीक से निर्मित महासेतु है, जो कुल 67 मजबूत पिलरों पर खड़ा है। इसमें गंगा नदी पर बने मुख्य पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर है।

उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

इस महासेतु के शुरू होने से पटना और वैशाली के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। खासकर राघोपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। 21 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होने वाला उद्घाटन बिहार के विकास और एनडीए सरकार की राजनीतिक रणनीति, दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी से मिले ललन सिंह, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन करेंगे CM हेमंत सोरेन, 22 स्टॉल पर दिखेगी राज्य की पहचान

राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को आ सकते हैं झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों और आदिवासी प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

सूर्य हांसदा एनकाउंटर को सीता सोरेन ने बताया फर्जी, CBI जांच की मांग से झारखंड की सियासत गरमाई

राजेश ठाकुर ने के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेंट की सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging– A Journey of Love’, बोले- प्रेम और अपनापन की खूबसूरत अभिव्यक्ति

2029 में भाजपा मुक्त होगा संताल परगना, विधानसभा में विपक्ष बनने लायक भी नहीं रहेगी पार्टी: पंकज मिश्रा

Leave a Comment