मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

28 नवंबर को मनेगा झारखंड स्थापना दिवस, राज्यभर के टॉपर्स होंगे सम्मानित; तीन लाख रुपये तक मिलेगा पुरस्कार

---Advertisement---
  • हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर रांची में होगा मुख्य समारोह, 10वीं और 12वीं के जैक, सीबीएसई व आईसीएसई टॉपर्स को लैपटॉप, स्मार्टफोन और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे

रांची : झारखंड स्थापना दिवस इस बार 15 नवंबर के बजाय 28 नवंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची में भव्य मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 17 से 27 नवंबर तक पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 28 नवंबर को राज्य के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रमों की तैयारी और विभागों के बीच समन्वय के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सात आईएएस अधिकारियों की कमेटी गठित की है। सूचना, प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस सचिव पूजा सिंघल की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में ग्रामीण विकास सचिव मनोज कुमार, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री, नगर आयुक्त सुशांत गौरव, जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल और पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा शामिल हैं।

10वीं-12वीं के टॉपर्स को मिलेंगे तीन लाख रुपये तक

स्थापना दिवस समारोह के दौरान झारखंड के विभिन्न शिक्षा बोर्डों के स्टेट टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। इसमें जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स शामिल होंगे। मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार के साथ लैपटॉप और स्मार्टफोन भी दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तीन लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को दो लाख रुपये और तीसरे स्थान के विद्यार्थियों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

15 नवंबर को स्वच्छता अभियान से शुरू होंगे कार्यक्रम

स्थापना दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर को स्वच्छता अभियान से होगी। इस दिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक राज्य के सभी जिलों में स्वच्छता दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रमुख स्थलों और चौराहों से झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत होगी। इसके बाद जिलों के प्रमुख छठ घाटों की सफाई की जाएगी। वहीं, 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 26 और 27 नवंबर को रांची में होने वाले राज्य स्तरीय आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

खेलगांव में तीन दिनों तक लगेगा मेला-सह-प्रदर्शनी

स्थापना दिवस समारोह के तहत रांची के खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न गतिविधियों के जरिए राज्य की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से आम लोगों और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

28 नवंबर को योजनाओं का उद्घाटन और नियुक्ति-पत्र वितरण

झारखंड स्थापना दिवस और हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ का मुख्य समारोह 28 नवंबर को रांची में आयोजित होगा। इस दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर बेहतर काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों को उत्कृष्ट व्यक्तियों और संस्थाओं का चयन करने तथा आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार की ओर से गठित कमेटी पूरे आयोजन की रूपरेखा और विभागीय समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कैंसर की दवाओं की नई कीमतों की जांच के लिए रांची में छापेमारी जैसा अभियान, दवा दुकानों और अस्पतालों में खंगाले गए बिल

राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को आ सकते हैं झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों और आदिवासी प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद

जामताड़ा के होपना टुडू का अनोखा जुगाड़, ठेले पर सोलर प्लेट लगाकर बनाया रोशनी से लैस आधुनिक वाहन

बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातू से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा शुरू, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

छठ की भक्ति में लीन दिखीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, खुद बनाया नहाय-खाय का प्रसाद

जामताड़ा में दिनदहाड़े कोयले की चोरी, डंपरों से कोयला निकालकर भरे जा रहे पत्थर

Leave a Comment