मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

रांची में पुलिसकर्मी के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुई संदिग्धों की गतिविधि

---Advertisement---

रांची : रांची में चोरों ने अब पुलिसकर्मियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में हजारीबाग में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद मकान में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि तीन से चार अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है।

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, आलमारियां और दीवान क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, मकान बंद होने का फायदा उठाकर अपराधियों ने घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरों में रखे सामान की तलाशी ली और कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं। सुबह सब-इंस्पेक्टर के एक रिश्तेदार ने घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाने पर घर के सभी ताले टूटे मिले। आलमारियां और दीवान भी क्षतिग्रस्त थे, जबकि कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद रिश्तेदार ने शशि गुप्ता को घटना की जानकारी दी।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

चोरी की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही अपराधियों के आने-जाने के रास्तों और वारदात में उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, चोरी गए सामान की पूरी सूची और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment