मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

झारखंड में बढ़ी ठंड, लातेहार में 7.5 डिग्री पहुंचा पारा; जानें अगले 5 दिनों का मौसम

---Advertisement---

रांची : झारखंड में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात के समय कनकनी बढ़ गई है। मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में लातेहार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लातेहार और गुमला में सबसे ज्यादा ठंड

राज्य के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। लातेहार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और गुमला में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रांची में पारा गिरकर 9.8 डिग्री और खूंटी में 9.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और हजारीबाग में 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है। फिलहाल यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।

अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद कम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 30 नवंबर के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

3 दिसंबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

न्यूनतम तापमान का संभावित पूर्वानुमान इस प्रकार है:

  • 28 नवंबर: 10 डिग्री सेल्सियस
  • 29 नवंबर: 11 डिग्री सेल्सियस
  • 30 नवंबर: 12 डिग्री सेल्सियस
  • 1 दिसंबर: 13 डिग्री सेल्सियस
  • 2 दिसंबर: 13 डिग्री सेल्सियस
  • 3 दिसंबर: तापमान में लगभग 1 डिग्री की गिरावट संभव

10 साल में तीसरी बार नवंबर में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा रांची का पारा

नवंबर महीने में रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचना पिछले 10 वर्षों में तीसरी बार हुआ है। इससे पहले 2017 में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री और 2025 में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, इस साल 27 नवंबर को रांची का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ऊंचाई और जंगलों के कारण लातेहार में ज्यादा ठंड

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, लातेहार और आसपास के पठारी इलाकों में भौगोलिक स्थिति और ऊंचाई के कारण सर्दियों में तापमान तेजी से गिरता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्यतः तापमान कम रहता है। इसके अलावा खुले और वन क्षेत्रों में रात के समय धरती की सतह से गर्मी तेजी से बाहर निकलती है। यही वजह है कि लातेहार और गुमला जैसे जिलों में दूसरे क्षेत्रों की तुलना में अधिक ठंड महसूस होती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं भी तापमान में गिरावट की प्रमुख वजह हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद झारखंड में ठंड और बढ़ सकती है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment