मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

कोडरमा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति से फोन पर विवाद के बाद खाया था जहर

---Advertisement---

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में एक महिला की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत गुडूडीह (रायडीह) गांव की है। मृतका की पहचान करीब 30 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उनकी अपने पति सकलदेव यादव से फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

फोन पर पति से हुई थी कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात प्रमिला देवी अपने पति से फोन पर बात कर रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बातचीत के बाद प्रमिला देवी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने जब उनसे पूछताछ की, तब जहर खाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल, कोडरमा लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रमिला देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया। वहां अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार तड़के उनकी मौत हो गई।

बिहार में पोकलेन मशीन चलाते हैं पति

बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी के एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका मायका कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के खरकोटा में है। वहीं, उनके पति सकलदेव यादव बिहार में पोकलेन मशीन चलाने का काम करते हैं। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment