मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

Ranchi Traffic Update: नगरकीर्तन को लेकर रांची में ट्रैफिक डायवर्जन, मेन रोड समेत कई रास्ते रहेंगे बंद; जानें पार्किंग और रूट की पूरी जानकारी

---Advertisement---

रांची : गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर 22 नवंबर को रांची में नगरकीर्तन निकाला जाएगा। शोभायात्रा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा और आम लोगों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार, 22 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वहीं, नगरकीर्तन के दौरान मेन रोड समेत कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले रांची के लोग बदले हुए ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जरूर हासिल कर लें।

दोपहर 2 बजे से मेन रोड पर वाहनों की नो एंट्री

नगरकीर्तन को लेकर दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान रेडियम चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, रतन टॉकिज होते हुए सुजाता चौक तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा पिस्का मोड़ से मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक और शहीद चौक तक भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इस रूट पर प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के आदेश के अनुसार, 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुजाता चौक से गुरुनानक पब्लिक स्कूल, पीपी कंपाउंड तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगरकीर्तन के दौरान शहरवासियों से बिरसा मैदान, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर रोड, न्यू मार्केट चौक, किशोरी यादव चौक, महावीर चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर चौक, वूल हाउस कटिंग, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी चौक और सुजाता चौक वाले रास्तों का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

भारी वाहनों के लिए रिंग रोड निर्धारित

शहर में जाम की समस्या से बचने के लिए भारी मालवाहक वाहनों को रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर नगरकीर्तन के दौरान अन्य मार्गों पर भी यातायात डायवर्ट किया जा सकता है।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

नगरकीर्तन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालु अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर सकते हैं।

पार्किंग के लिए दो स्थान निर्धारित किए गए हैं:

  • राम बिलास पेट्रोल पंप के बगल में स्थित सुरजीत मोटर गैरेज।
  • शारदा नंद बाल मंदिर स्कूल।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि शोभायात्रा के मार्ग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

नगरकीर्तन मार्ग से हटेंगे अवैध पार्किंग और होर्डिंग

प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल से सुजाता चौक तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की साफ-सफाई, अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रभातफेरी से पहले पूरे मार्ग की बेहतर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने सुजाता चौक और आसपास के इलाकों में लगे अनधिकृत विज्ञापन पट्ट, मोनोपोल और होर्डिंग हटाने का भी निर्देश दिया। इसके लिए हाईकोर्ट के आदेश और नगर निगम के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में नगरकीर्तन के दौरान रांचीवासियों को ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर स्पीकर का संकल्प, कहा- अंतिम व्यक्ति की आवाज सदन तक पहुंचाना प्राथमिकता

जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में नया मोड़, अखिलेश सिंह ने 2002 की गिरफ्तारी को बनाया बचाव का आधार

अंबा प्रसाद के सामने नई सियासी राह की चुनौती, BJP-AJSU या JLKM में जाने की अटकलें; कांग्रेस में रहेंगी या बदलेंगी पाला?

2050 के झारखंड का विजन तैयार कर रही सरकार, CM हेमंत सोरेन बोले- आंदोलनकारियों के सपनों को करना है साकार

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर BJP ने उठाए सवाल, अजय साह बोले- कोई अनहोनी हुई तो जिम्मेदार होगी राज्य सरकार

Jharkhand SIR: झारखंड में 9.61 लाख फॉर्म-6 आवेदन डिजिटाइज, 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Leave a Comment