मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
Advertisement

खुद कार चलाकर पतरातू डैम पहुंचे एमएस धौनी, पत्नी साक्षी का खास अंदाज में मनाया जन्मदिन

---Advertisement---

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने गृह राज्य झारखंड की राजधानी रांची में समय बिता रहे हैं। गुरुवार को धौनी अपनी पत्नी साक्षी धौनी का जन्मदिन मनाने पतरातू डैम पहुंचे। खास बात यह रही कि धौनी खुद अपनी कार ड्राइव करते हुए पतरातू वैली पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खुद कार चलाकर पतरातू वैली पहुंचे धौनी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धौनी पतरातू वैली की खूबसूरत सड़कों पर खुद कार चलाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ पत्नी साक्षी, खास दोस्त चित्तू और कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। पतरातू पहुंचने के बाद धौनी ने परिवार और दोस्तों के साथ डैम में बोटिंग का आनंद लिया। इसके बाद सभी लोग नाव के जरिए पतरातू डैम के आईलैंड पहुंचे, जहां साक्षी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया।

फैंस के साथ खिंचवाई सेल्फी, दिए ऑटोग्राफ

पतरातू डैम परिसर में धौनी को देखकर उनके प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान माही ने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। धौनी की सादगी और फैंस के प्रति उनका अपनापन एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले भी धौनी रांची की सड़कों पर बाइक राइडिंग करते नजर आए थे। वहीं, हाल ही में उन्होंने जेएससीए स्टेडियम परिसर में झारखंड क्रिकेट से जुड़े पदाधिकारियों, स्थानीय खिलाड़ियों और दोस्तों के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी अपने सफर का फेयरवेल मनाया था।

IPL से संन्यास के बाद रांची में समय बिता रहे हैं धौनी

महेंद्र सिंह धौनी के क्रिकेट करियर को लेकर भी इन दिनों चर्चाएं तेज हैं। खबर के मुताबिक, उन्होंने आईपीएल 2027 की रिटेंशन प्रक्रिया से खुद को बाहर रखने का अनुरोध चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) प्रबंधन से किया है। उनके आगे टीम के साथ मेंटॉर की भूमिका में जुड़ने की चर्चा है। धौनी वर्ष 2008 में आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2008 से 2015 और फिर 2018 से 2023 तक टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को धौनी ने 15 अगस्त 2020 को अलविदा कह दिया था। अब क्रिकेट से इतर उनका पारिवारिक समय और झारखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर उनकी मौजूदगी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर स्पीकर का संकल्प, कहा- अंतिम व्यक्ति की आवाज सदन तक पहुंचाना प्राथमिकता

जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड में नया मोड़, अखिलेश सिंह ने 2002 की गिरफ्तारी को बनाया बचाव का आधार

अंबा प्रसाद के सामने नई सियासी राह की चुनौती, BJP-AJSU या JLKM में जाने की अटकलें; कांग्रेस में रहेंगी या बदलेंगी पाला?

2050 के झारखंड का विजन तैयार कर रही सरकार, CM हेमंत सोरेन बोले- आंदोलनकारियों के सपनों को करना है साकार

बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा पर BJP ने उठाए सवाल, अजय साह बोले- कोई अनहोनी हुई तो जिम्मेदार होगी राज्य सरकार

Jharkhand SIR: झारखंड में 9.61 लाख फॉर्म-6 आवेदन डिजिटाइज, 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Leave a Comment