मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

रांची में दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर की हत्या, होटल में खाने के दौरान हुआ विवाद; आरोपी शाहरुख गिरफ्तार

---Advertisement---

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आपसी विवाद के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित गहला टोली की है, जहां शुक्रवार देर रात एक होटल में खाना खाने के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी। मृतक की पहचान तनवीर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरुख को शनिवार अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

होटल में खाना खाने के दौरान शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, तनवीर और शाहरुख शुक्रवार शाम से ही एक साथ थे। देर रात करीब 11 बजे दोनों कोकर के गहला टोली स्थित एक होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर शाहरुख ने अचानक हथियार निकाला और तनवीर पर गोली चला दी। गोली लगने से तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद फरार होने की कोशिश, सुबह गिरफ्तार हुआ आरोपी

गोलीबारी की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं, वारदात के बाद आरोपी शाहरुख फरार होने की कोशिश में था। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी शुरू की और शनिवार अहले सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

आपसी विवाद या पुरानी रंजिश, हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

सदर थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, हत्या के मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी में आपसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या फिर अचानक हुए विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment