मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

छठ की भक्ति में लीन दिखीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, खुद बनाया नहाय-खाय का प्रसाद

---Advertisement---
  • 2014 से लगातार कर रही हैं छठ का व्रत, घर में दाल-भात और कद्दू की सब्जी बनाने के साथ निभाईं पर्व की पारंपरिक रस्में

सिमडेगा : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे झारखंड में भक्तिमय माहौल है। इस बीच सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह भी छठ की तैयारियों में पूरी श्रद्धा के साथ जुटी नजर आईं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने घर में छठ की पारंपरिक रस्में निभाईं और नहाय-खाय का प्रसाद खुद तैयार किया। उनकी सादगी और पर्व के प्रति समर्पण की तस्वीरें चर्चा में हैं।

खुद बनाया दाल-भात और कद्दू की सब्जी

नहाय-खाय के अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने अपने हाथों से दाल-भात और कद्दू की सब्जी तैयार की। इसके साथ ही छठ पूजा की महत्वपूर्ण परंपरा के तहत गेहूं सुखाने की रस्म भी निभाई। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक छठ गीत गाकर घर के माहौल को भक्तिमय बना दिया। छठ की तैयारियों के सिलसिले में वह बाजार भी पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से छठ पूजा के लिए सूप खरीदे। इस दौरान उन्होंने पर्व से जुड़ी पारंपरिक सामग्रियों की खरीदारी भी की। उनके इस अंदाज में छठ की लोक परंपराओं और ग्रामीण महिलाओं के श्रम के प्रति सम्मान की झलक देखने को मिली।

2014 से लगातार कर रही हैं छठ व्रत

उपायुक्त कंचन सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2014 से लगातार छठ महापर्व का व्रत करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ घर-परिवार और पर्व-त्योहारों की परंपराओं को निभाना भी जरूरी है। महिलाएं अपनी तमाम जिम्मेदारियों के बीच पूरी निष्ठा से इन परंपराओं का निर्वहन करती हैं। उन्होंने छठ को आस्था, पवित्रता और अनुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस महापर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष महत्व है। छठ केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परंपरा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश देता है। अंत में उपायुक्त ने जिलेवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Rupa Kumari

Reporter | Nation Times मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं। See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment