मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

JLKM ने नारायणपुर में किया संगठन विस्तार, पंचायत चुनाव की तैयारी तेज

---Advertisement---

जामताड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए जामताड़ा जिले में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में नारायणपुर प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता JLKM के जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन चेतन राय ने किया। बैठक में संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

सभी पंचायतों में संगठन विस्तार की योजना

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो के विचारों और संघर्ष के संदेश को लोगों तक पहुंचाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जामताड़ा जिले के अन्य प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मोर्चा से जोड़ा जा सके।

पंचायत चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी

मनतोष कुमार महतो ने कहा कि JLKM आगामी पंचायत चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने और पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में मौजूद रहे कार्यकर्ता

बैठक में अफताब अहमद, बरकत अंसारी, राजकिशोर महतो, मोहम्मद शमसुद्दीन अंसारी, अक्षय कुमार, मोहम्मद तौफीक, मुन्ना कुमार, नाथीन मंडल, मोहम्मद रिजाउल अंसारी, जिला उपाध्यक्ष जाकिर अंसारी, शमशेर अंसारी, चेतलाल राय, दीपक कुमार रजक, राज कुमार सिंह, आशीष कुमार यादव, मुबारक अंसारी, मोहम्मद रियासत अंसारी, जिला महासचिव अर्जुन मंडल, मोहम्मद मुस्ताक अंसारी, सतीश महतो, आजाद अंसारी, अजय कुमार यादव, दिनदयाल राय और राहुल मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment