मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: झारखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली विभाग हाई अलर्ट पर

---Advertisement---

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए झारखंड में मौसम विभाग ने 27 से 29 अक्टूबर तक कई इलाकों में आंधी, बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और कोल्हान क्षेत्र में मौसम प्रभावित हो सकता है। वहीं, 30 और 31 अक्टूबर के लिए भी मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है।

आंधी-बारिश से निपटने के लिए बिजली विभाग तैयार

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रांची अंचल में बिजली व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। अधीक्षण अभियंता डीएन साहू के मुताबिक, आंधी और बारिश से बिजली के खंभों, ट्रांसफॉर्मर या अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचने की स्थिति में आपूर्ति जल्द बहाल करने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभों का अतिरिक्त स्टॉक रखा गया है। कई बिजलीकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर चलित ट्रांसफॉर्मर का इस्तेमाल किया जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव सोमवार को चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ में बदल गया। इसके 27 अक्टूबर तक अधिक तीव्र होने और 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका जताई गई है। संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड समेत कई राज्यों में सतर्कता बढ़ाई गई है। चक्रवात के कारण पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, झारखंड के अलग-अलग जिलों में मौसम का प्रभाव अलग-अलग रहने की संभावना है।

ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका

चक्रवात के प्रभाव से 27 और 28 अक्टूबर को ओडिशा के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना में 28 अक्टूबर, जबकि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा राज्य के छह जिलों में पहाड़ियों, झरनों और बांधों जैसे पर्यटन स्थलों पर लोगों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली में भी बदल सकता है मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। झारखंड में संभावित आंधी, बारिश और वज्रपात को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR के विरोध में रांची में प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

दो महीने बाद झारखंड लौटे बसंत सोरेन, विधानसभा के विशेष सत्र में हुए शामिल; बोले- सबका आशीर्वाद मिला

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को हाईकोर्ट से राहत नहीं, जमानत पर सरकार से 9 दिसंबर तक मांगा जवाब

धनबाद में जमीन के फर्जी दस्तावेज से 6.32 करोड़ का मुआवजा लेने का आरोप, 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार

13 हजार करोड़ के राजस्व नुकसान के दावे पर बाबूलाल मरांडी के सवाल, सदन में पेश किए खनिज आय के आंकड़े

MMDR संशोधन कानून के खिलाफ झारखंड विधानसभा में राजकीय संकल्प, 13 हजार करोड़ के राजस्व नुकसान की आशंका

Leave a Comment