मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

नवजात बेटी को देखने अस्पताल जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम

---Advertisement---

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय सूरज विरुआ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी बीमार नवजात बेटी को देखने चाईबासा सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उनकी जान चली गई। दो दिन पहले ही उनके घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ था। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सूरज विरुआ मंझारी प्रखंड के सेरेनगडीह गांव के रहने वाले थे। वह गुजरात में मजदूरी करते थे। वर्ष 2022 में उनकी शादी हुई थी। परिवार में दो दिन पहले दूसरी संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ था। नवजात की तबीयत खराब होने के कारण उसे चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने पर सूरज उसे देखने के लिए स्कूटी से अस्पताल जा रहे थे।

सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई स्कूटी

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार देर शाम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुईवीर पंचायत भवन के पास सड़क के एक मोड़ पर हुआ। इसी दौरान सूरज की स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। संयोग से उनके परिजन भी सदर अस्पताल में नवजात बच्ची को देखने के बाद गांव लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें सूरज की क्षतिग्रस्त स्कूटी दिखाई दी। स्कूटी की पहचान करने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तब हादसे की जानकारी मिली। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सूरज को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ट्रेलर चालक पर लापरवाही का आरोप

हादसे के बाद परिजनों ने ट्रेलर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर सड़क पर खड़ा था, तो उसके पीछे इंडिकेटर, चेतावनी संकेत या सुरक्षा के दूसरे इंतजाम किए जाने चाहिए थे। परिजनों के मुताबिक, सड़क के मोड़ पर ट्रेलर बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ा था। ऐसे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी और सूरज की स्कूटी उससे टकरा गई।

बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं

दो दिन पहले घर में बेटी के जन्म से परिवार खुश था। लेकिन बीमार नवजात को देखने अस्पताल जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment