मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

गढ़वा में खलिहान में लगी भीषण आग, 200 बोझा धान समेत ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख

---Advertisement---

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में आग लगने की घटना से एक किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रंका थाना क्षेत्र के भलवानी गांव में देर रात अचानक आग लगने से करीब 200 बोझा धान, डीजल पंप और घर में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

रात 2:30 बजे अचानक लगी आग

घटना के संबंध में पीड़ित देवनारायण सिंह के परिजनों ने बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे अचानक आग लग गई। बताया गया कि देवनारायण सिंह अपने पिता की दवा लेने गए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने भोजन किया और परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। इसी दौरान आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर परिजनों की नींद खुली तो घर और आसपास रखे धान के बोझे इसकी चपेट में आ चुके थे।

200 बोझा धान और डीजल पंप जलकर राख

परिजनों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि उसे संभालने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घर के पास रखे करीब 200 बोझा धान पूरी तरह जल गए। इसके अलावा घर में रखा जरूरी सामान और डीजल पंप भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना में लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। धान की फसल जलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

अज्ञात लोगों पर आग लगाने की आशंका, जांच की मांग

अगलगी की घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नुकसान का आकलन करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की अपील की है।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment