मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
Advertisement

हजारीबाग के बरही में AK Palace होटल पर कई राउंड फायरिंग, मौके पर राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा छोड़कर फरार हुए अपराधी

---Advertisement---

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बरही में शुक्रवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने AK Palace होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए। पर्चे पर ‘महाकाल राहुल दुबे गैंग’ का नाम लिखा हुआ है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से पर्चा बरामद किया है।

अपाचे बाइक से पहुंचे थे दो अपराधी, होटल पर चलाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दो अपराधी अपाचे बाइक से बरही स्थित AK Palace होटल पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने होटल को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा फेंका और बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से होटल के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर मिला महाकाल राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा

पुलिस को घटनास्थल से मिले पर्चे पर ‘महाकाल राहुल दुबे गैंग’ का नाम लिखा हुआ है। इसके बाद इस गिरोह की संलिप्तता को लेकर आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी गिरोह की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित होटल AK International पर भी गोलीबारी हुई थी। उस घटना के बाद राहुल दुबे ने सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी लेने का संदेश जारी किया था। अब बरही में AK Palace होटल को निशाना बनाए जाने से जिले के होटल कारोबारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

10 दिन पहले होटल संचालक को मिली थी सोशल मीडिया पर धमकी

होटल संचालक वीरेंद्र रजक के मुताबिक, घटना से करीब 10 दिन पहले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि केदार यादव नामक व्यक्ति ने होटल को लेकर उन्हें देख लेने की चेतावनी दी थी। होटल संचालक ने आशंका जताई है कि इसी धमकी के बाद उनके होटल पर फायरिंग कराई गई। उन्होंने इस घटना में केदार यादव की भूमिका होने की भी आशंका व्यक्त की है। बताया जाता है कि केदार यादव पिछले विधानसभा चुनाव में बरही विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल उनके कांग्रेस से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, फायरिंग की घटना में उनकी संलिप्तता की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, संभावित ठिकानों पर छापेमारी

घटना के बाद बरही पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद पर्चे की सत्यता और CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

होटल पर फायरिंग से कारोबारियों में बढ़ी चिंता

बरही के AK Palace होटल पर हुई गोलीबारी ने एक बार फिर हजारीबाग जिले में कानून-व्यवस्था और कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से होटल संचालकों और स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

Meenu

Reporter  |  Nation Times

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साहिबगंज के पास ट्रेन में यात्री से लूटपाट का आरोप, सोने के आभूषण और पासपोर्ट चोरी होने की शिकायत

गढ़वा में तालाब से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; शुक्रवार को बाइक से घर से निकला था जितेंद्र

गिरिडीह में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या, मारपीट के बाद हुई मौत

जमशेदपुर में 8 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप, चॉकलेट-चिप्स का लालच देकर ले गया मुंहबोला मामा

जमशेदपुर में बंद पत्थर खदान से 14 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, चेहरे पर चोट और कटी मिली उंगली; ग्रामीणों ने अधिकारियों को घंटों घेरे रखा

चतरा में दिवाली की रात दीप जलाने निकली 8 साल की बच्ची का शव 6 दिन बाद धान के खेत में मिला, इलाके में सनसनी

Leave a Comment